Entertainment

बिग बॉस 14 विनर Rubina Dilaik की दोगुनी हुई ख़ुशी, घर में आएंगे दो मेहमान

Rubina Dilaik Good News: बिग बॉस 14 की विनर और अभिनेत्री रुबीना दिलैक आज कल अपनी प्रेगनेंसी एन्जॉय कर रही है। ऐसे में उनकी ख़ुशी दुगनी हो गई है। अभिनेत्री के घर एक नहीं बल्कि दो मेहमान आने वाले है। रुबीना की बहन रोहिणी दिलैक भी प्रेग्नेंट है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

रुबीना दिलैक की बहन है प्रेग्नेंट

सोशल मैदा पर रुबिन ने अपनी बहन के साथ फोटो पोस्ट की है। फोटोज शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा “हम काफी खुश है। हमारे परिवार की खुशियां डबल हो गई है। जल्द ही रोहिणी दिलैक मां बनने वाली है।’

रुबीना के इस पोस्ट से उनके फैंस अभिनेत्री के लिए काफी खुश है। पोस्ट पर कमैंट्स कर फैंस बधाइयां दे रहे है। बता दें की रुबीना की बहन रोहिणी की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। वो सार्थक त्यागी के साथ शायद के बंधन में बंधी थी।

बिग बॉस 14 का हिस्सा थे रुबीना-अभिनव

तो वहीं रुबीना की बात करें तो छोटी बहु और शक्ति: अस्तित्व के एहसास की जैसे सीरियल में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने के बाद वो बिग बॉस 14 में भी दिखाई दी थी। रुबीना और उनके हस्बैंड एक्टर अभिनव शुक्ला एक साथ बिग्ग बॉस के घर में आए थे। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। ऐसे में अब दोनों बहुत जल्द पैरेंट बनने वाले है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें