Big NewsHaldwani NewsNainital News

दूध बेचने के लिए निकले थे घर से, रास्ते में लाश मिलने से मचा हड़कंप

हल्द्वानी में एक व्यक्ति दूध बेचने के लिए घर से निकला था। रास्ते में उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

दूध बेचने के लिए घर से निकले व्यक्ति की रास्ते में मिली लाश

हल्द्वानी में एक व्यक्ति अपने घर से सुबह दूध बेचने के लिए निकला था। व्यक्ति की लाश रास्ते में मिलने से हड़कंप मच गया। व्यक्ति का शव बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौलापार बाईपास के पास ट्रंचिंग ग्राउंड से लगते हुए जंगल के पास मिला है।

परिजनों के ढूंढने पर जंगल में मिला शव

मिली जानकारी के मुताबिक देवला तल्ला पजाया गौलापार निवासी मोहन चंद्र पलड़िया (47) दूध बेचने का काम करते थे। रोज की तरह वो रविवार को भी बाइक पर दूध बेचने घर से निकले। लेकिन देपहर बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटे और ना ही फौन उठा रहे थे।

जिसके बाद परिजन उन्हें ढूंढने के लिए निकले तो उनके भतीजे को उनकी बाइक स्लॉटर हाउस के पास दिखी। जिसके बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने आस-पास के इलाके में उनकी खोज की तो पास ही जंगल से उनका शव बरामद हुआ।

परिजनों में मचा कोहराम

मोहन चंद्र पलड़िया का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि मोहन के जेब में उसका मोबाइल और पर्स भी मिला है। उनके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें