Dehradun NewsBig News

DAV की दिवार गिरने से युवती की मौत : मांगे पूरी होने के आश्वासन पर छात्रों ने रोका आंदोलन

डीएवी कॉलेज की दिवार गिरने से युवती की मौत के बाद आंदोलन कर रहे छात्रों ने फिलहाल आंदोलन रोक दिया है। कॉलेज प्रबंधन की और से आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ वार्ता में 21 दिन में मांगों पर कार्रवाई होने पर सहमति बनी है।

छात्रों ने रोका आंदोलन

बता दें रविवार को आंदोलन कर रहे छात्रों से जांच समिति के सदस्य एके नारंग और प्रोफेसर आरके मेहता ने वार्ता की। वार्ता में उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि छात्र संघर्ष समिति की सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। जिसके बाद आंदोलन कर रहे छात्रों ने आंदोलन रोक दिया है।

मांगें पूरी न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 21 दिन के भीतर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संघर्ष समिति फिर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे और इसका जिम्मेदार खुद कॉलेज प्रबंधन होगा।

ये है प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग

  • कॉलेज की सभी जर्जर दीवारों और इमारतों को तत्काल सही किया जाए।I
  • डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य को निष्कासित कर नए प्राचार्य की नियुक्ति।
  • महाविद्यालय की सभी कमेटियों को भंग किया जाए।
  • मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।
  • कॉलेज प्रशासन में ही सुष्मिता के भाई को सरकारी नौकरी दी जाए।
  • प्राचार्य, रख-रखाव के प्रभारी और उनके साथियों पर सुष्मिता की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें