HighlightAlmora News

अल्मोड़ा के लोअर माल रोड पर आज रात से आवाजाही प्रतिबंधित, जानें कब खुलेगा मार्ग

अल्मोड़ा में लोअर माल रोड पर रविवार रात से आवाजाही प्रतिबंधित है। अगर कोई भी यात्री आज रात आठ बजे से करबला से बेस की तरफ जाने वाले लोअर माल रोड पर जाने का विचार कर रहे हैं तो सुबह का इंतजार कीजिए।

लोअर माल रोड पर आज रात से आवाजाही प्रतिबंधित

जी हां बता दें अल्मोड़ा के करबला से बेस की तरफ जाने वाले लोअर माल रोड पर रविवार रात आठ बजे से सीवर पाइप लाइन बिछाने का काम होना है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सोनी ने इसकी जानकारी दी है।

सोमवार सुबह खुलेगा मार्ग

जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सोनी ने बताया कि निर्माण कार्य के चलते लोअर माल रोड पर रविवार की रात आठ बजे से सोमवार की सुबह चार तक बजे तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही मार्ग पर पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें