Big NewsUdham Singh Nagar News

किच्छा पुलिस और SOG ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दो किलो 34 ग्राम अफीम भी बरामद

किच्छा पुलिस और एसओजी के हाथ बड़ीकामयाबी लगी है। पुलिस ने दो किलो 34 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दो किलो 34 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज सतीश शर्मा एनएच 74 पर चेकिंग करते हुए जुनेजा फार्म को जाने वाली सड़क के मोड़ के पास पहुंचे।

वहां एसओजी के एसआई मनोज धोनी, सिपाही गणेश पाण्डे, विनोद खत्री, मोहन सिंह बोहरा मौजूद मिले। इस दौरान एक स्कूटी सवार किच्छा की तरफ से आता दिखाई दिया। उसने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बरेली से खरीद कर लाया था अफीम

स्कूटी सवार की तलाशी लेने उसके पास दो किलो 34 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी का नाम मोहम्मद आरिश पुत्र हमीद अहमद है। जो कि ग्राम उनहैनी जागीर बहेड़ी का रहने वाला है। आरोपी ने बताया कि वो बरेली से अफीम खरीद कर रुद्रपुर बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें