Dehradun NewsHighlight

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े के आरोपी ने इटली जाने के लिए मांगी जमानत, कोर्ट ने कर दी खारिज

रजिस्ट्री फर्जीवाड़े मामले के आरोपी ने अपनी बेटी की शादी में इटली जाने के लिए शार्ट टर्म जमानत मांगी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। बता दें आरोपी देवराज तिवारी की बेटी की एक नवंबर को शादी होनी है।

बेटी की शादी के लिए जाना था इटली

रक्षा मंत्रालय की 55 बीघा भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाने के मामला प्रकाश में आया था। इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया कि जमीन के कागजात बनाने में देहरादून के अधिवक्ता देवराज तिवारी ने भी मदद की थी। पुलिस ने पिछले कुछ दिन पहले ही तिवारी को गिरफ्तार किया था।

आरोपी की शार्ट टर्म जमानत खारिज

जानकारी के अनुसार देवराज के अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी ने शुक्रवार को जमानत अर्जी सीजेएम कोर्ट में दाखिल की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि देवराज की बेटी की एक नवंबर को इटली में शादी होनी है। इसके लिए उसे 29 अक्तूबर से 18 नवंबर तक की शॉर्ट टर्म जमानत की जरूरत है।

कोर्ट ने मिली निराशा

अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट के सतेंद्र कुमार अनटिल बनाम सीबीआई के केस की नजीर भी पेश की। इसके अनुसार न्यायिक अभिरक्षा में बंद आरोपी को नियमित जमानत मंजूर होने तक अंतरिम जमानत पर छोड़ा जा सकता है। लेकिन सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने देवराज की जमानत को खारिज कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें