Dehradun NewsBig News

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा, चार दिन बाद भी नहीं लौटी, मुकदमा दर्ज

स्कूल जाने के लिए घर से निकली नौवीं की छात्रा चार दिन बाद भी घर नहीं लौटी। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी है।

स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी छात्रा

जानकारी के अनुसार तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि बीती 19 अक्टूबर को उनकी 14 साल की बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। जब वह शाम तक भी घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की। स्कूल जाकर पता चला कि वह स्कूल भी नहीं पहुंची थी।

किशोरी की खोजबीन जारी

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि छात्रा नौंवी कक्षा में पढ़ती है। पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। लड़की के अपहरण की आशंका जताई जा रही है। किशोरी की खोजबीन के लिए महिला एसआई के नेतृत्व में टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें