यहां कॉलेज में फ्रेशर पार्टी में हो गया बवाल, आपस में भिड़े दो छात्रगुट, एक छात्र का फूटा सिर

हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया था। इस दौरान यहां पर जमकर बवाल हो गया। दो छात्रगुटों में जमकर लात-घूसे चले। जिस से महाविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
एमबीपीजी में आपस में भिड़े दो छात्रगुट
हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज में फ्रेशर पार्टी के दौरान दो छात्रगुट आपस में भिड़ गए। छात्रों में जमकर लात-घूसे चले। महाविद्यालय परिसर और नैनीताल रोड पर पर करीब ढाई घंटे तक हंगामा चला। जिस कारण कॉलेज में छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस ने लाठियां बरसाकर उपद्रवियों को कॉलेज से बाहर खदेड़ा
हंगामे को शांत करने के लिए पुलिस ने लाठियां बरसाकर उपद्रवियों को कॉलेज से बाहर खदेड़ा। छात्रों में आपस में मारपीट के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक एबीवीपी कार्यकर्ता हर्षित पंचवाड़ी के सर पर गंभीर चोट आई है।
पंफलेट उछालने को लेकर हुई गहमागहमी
मिली जानकारी के मुताबिक फ्रेशर पार्टी के दौरान एबीवीपी और निर्दलीय छात्रनेता के समर्थकों के बीच पंफलेट उछालने को लेकर गहमागहमी हो गई। जिसके बाद छात्रनेता संजय जोशी के समर्थकों नारेबाजी शुरू की है। जिसके बाद एबीवीपी के सूरज रमौला के समर्थक इसका विरोध किया और दोनों के बीच लात-घूसे चलने लगे।