Big NewsDehradun News

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में तीन बाइंडर की मौत मामला, अब SIT सुलझाएगी रहस्य

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा मामले में तीन बाइंडर की मौत मामले में अब एसआईटी जांच करेगी। जल्द ही बड़े राज खुलने की उम्म्मीद है। हालांकि तीनों में से किसी के भी परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी थी। एसआईटी उनके परिजनों से भी पूछताछ करेगी।

बाइंडर की मौत मामले में जांच शुरू

तीन बाइंडर की मौत के बाद भी उनका पोस्टमार्टम न होना साजिश की ओर इशारा कर रहा है। बता दें मामले की जांच के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। पिछले दिनों गैंगस्टर ओमवीर तोमर के पकड़े जाने के बाद प्रकाश में आया था कि इन मामलों से जुड़े तीन बाइंडर की अलग-अलग समय पर मौत हो चुकी है।

एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

दो बाइंडर की मौत शराब पीने से और एक सड़क दुर्घटना में मारा गया था। देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने इसे साजिश मानते हुए पुलिस को जांच करने के आदेश दिए थे। जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई थी। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। यहां तक की किसी के भी परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी।

कई बड़े राज खुलने की उम्मीद

पुलिस अब उनके परिजनों से भी जानकारी लेगी कि कहीं उन पर किसी तरह का कोई दबाव तो नहीं था या फिर कोई डरा रहा हो। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बड़े राज खुलने की उम्मीद है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें