Big NewsNainital News

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की नैनीताल से लोकसभा की दावेदारी, हो गया हाई वोल्टेज ड्रामा

हल्द्वानी में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की नैनीताल से लोकसभा की दावेदारी को लेकर प्रेस वार्ता में ही हंगामा हो गया। जी हां हल्द्वानी की आकृति समिति ने प्रेस वार्ता बुलाई। जिसमें शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की नैनीताल से लोकसभा से दावेदारी के मामले में हांगामा हो गया।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की नैनीताल से लोकसभा की दावेदारी

हल्द्वानी में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाली आकृति समिति ने नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र से संसद का प्रत्याशी बनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। इसी मामले को लेकर समिति ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। लेकिन इसमें हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने वाली समिति खुद ही पत्रकारों के सवालों के जवाब ही नहीं दे पाई। यहां तक कि नको इस बारे में भी जानकारी नहीं थी कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाए जाने के पीछे उद्देश्य क्या है।

अरविंद पांडे की लोकसभा की दावेदारी पर हो गया बवाल

इस प्रेस कांन्फ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से दावेदारी प्रस्तुत की गई। लेकिन इसके बाद समिति के पदाधिकारी आपस में ही उलझ गए। देखते ही देखते पदाधिकारी तीतर बितर नजर आए। जब मीडिया द्वारा सवाल पूछा गया तो पदाधिकारी मौके से गायब हो गए।

पदाधिकारियों को गुमराह कर बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस

पदाधिकारियों से जब अलग-अलग सवाल पूछे गए तो उन्होंने बताया कि उनको गुमराह करके यह प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है। केवल कुछ ही पदाधिकारियों द्वारा विधायक अरविंद पांडे की लोकसभा दावेदारी को लेकर रणनीति बनाई गई और ये प्रेस कांन्फ्रेंस बुलाई गई।

जब समिति की उपाध्यक्ष ममता बिष्ट से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो कट्टर कांग्रेसी है वो बीजेपी को किसी भी कीमत पर सपोर्ट नहीं करेंगी। बताया जा रहा है कि समिति के ही कुछ लोगों ने मिलकर ये बखेड़ा खड़ा किया है। इस अजीबोगरीब प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं।

समिति के प्रचार मंत्री हर्षवर्धन पांडे ने बताया की आकृति सोसाइटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अरविंद पांडे द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पुनः मंत्री पद पर दायित्व दिए जाने की चर्चा की जानी थी। लेकिन इस बीच किसी ने उनकी नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा से दावेदारी शुरू कर दी और यहीं से मामला बिगड़ गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें