Big NewsDehradun News

DAV में लड़की की मौत मामले में आक्रोश, टॉवर पर चढ़े छात्र, प्राचार्य से इस्तीफे की मांग

डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से हुई लड़की की मौत मामले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को दो छात्र टॉवर पर चढ़ गए। छात्र प्राचार्य से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

DAV में लड़की की मौत मामले में लोगों में आक्रोश

गुरूवार रात को डीएवी पीजी कॉलेज की दीवार गिरने से एक लड़की की मौत हो गई थी। इस मामले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को कॉलेज के दो छात्र पोल पर चढ़ गए। छात्र लगातार प्राचार्य से इस्तीफे और शिक्षकों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

शुक्रवार को छात्रों ने कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ कराया मुकदमा दर्ज

इस मामले में छात्रों ने शुक्रवार को पुलिस ने कॉलेज प्रबन्धन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। बता दें कि देहरादून के करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज की पीछे की दीवार अचानक से भरभराकर गिर गई थी। जिसमें दबने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि युवती का भाई घायल हो गया।

कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थी मृतका

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सुषमिता तोमर पुरोला डिग्री कॉलेज में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत थी। वो इन दिनों अपने भाई के पास आई हुई थी। बताया जा रहा है कि हाल में ही उसकी नौकरी लगी थी।

सुषमिता तोमर का भाई घुवीर तोमर देहरादून में डीएवी में पढ़ता है जिसका कमरा करनपुर में ही है। घटना वाली रात को करीब साढ़े आठ बजे के दोनों भाई-बहन करनपुर घूमकर वापस लौट रहे थे। कि अचानक दीवार गिरने से ये हादसा हो गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें