Big NewsDehradun

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पहले पिलाई शराब फिर…

विकासनगर में हुई हत्या का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।

विकासनगर में हुई हत्या का हुआ खुलासा

चौकी डाकपत्थर क्षेत्रान्तर्गत जलालिया पीर के पास 19 अक्टूबर को यमुना नदी में एक व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। पुलिस ने मृतक के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया था। जिसकी शिनाख्त उसके भाई नितिन कुमार द्वारा अरूण कुमार उर्फ जुगनू निवासी ग्रा0 बुलाकीवाला विकासनगर के रूप में की गई। भाई के शरीर पर चोट के निशान होने के कारण उसने भाई की हत्या की आशंका जताते हुए प्रार्थना पत्र पुलिस को दिया था।

पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में मृतक किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ जाता हुआ नजर आया। पुलिस ने अज्ञात जिसकी पहचान परम सिंह पुत्र हरज्ञान सिंह के रूप में हुई उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उसने मृतक की पत्नि रमिता के कहने पर ही हत्या की। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

अवैध संबधों के चलते करवा दिया पति का मर्डर

पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि अभियुक्त परम सिंह और मृतक की पत्नी रमिता का अफेयर चल रहा था। अभियुक्त परम सिंह ने पूछताछ में बताया कि हलवाई का काम करता है और शादी में काम के सिलसिले में विकास नगर आता रहता है। एक शादी के दौरान ही उसकी रमिता से मुलाकात हुई थी।

दोनों में बातचीत होने लगी और दोनों मिलने लगे। जिसके बाद रमिता ने बताया कि उसका पति उसे मारता है। अगर उसे रास्ते से हटा दें तो वो दोनों साथ रह सकते हैं। जिसके बाद दोनों ने मिलकर रमिता के पति को मारने का प्लान बनाया।

पहले पिलाई शराब फिर गला घोंट कर दी हत्या

पूछताछ में अभियुक्त परम सिंह ने बताया कि उसने देहरादून आकर मृतक अरूण को फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद उसने देसी शराब के ठेके से अभियुक्त ने देसी जाफरान खरीदी और फिर वो यमुना नदी के किनारे गया। जहां पर उसने अरूण को शराब पिलाई जैसे ही अरूण बाथरूम करने के लिये नदी के किनारे गया तो आरोपी ने पीछे से जाकर गमछे से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को यमुना नदी में फेंक दिया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button