Big NewsUdham Singh Nagar News

Bajpur news: बाजपुर में दर्दनाक हादसा, कैंटर और टेंपो की टक्कर में दो किशोरों की मौत

Bajpur news: बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाजपुर में दर्दनाक हादसे में दो की मौत (Road accident)

Road accident शुक्रवार रात बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाजपुर के ही दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि एक किशोर घायल हो गया। इसके साथ टेपों में सवार चार महिलाओं को भी चोटें आई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक 10 वीं और 11 वीं में पढ़ने वाले छात्र हैं।

रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म से लौट रहे थे वापस

इस हादसे में अर्जुन(15) और निशांत(16) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म के लिए रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए हुए थे। वहां से वापसी को दौरान ये हादसा हो गया।

पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को लिया कब्जे में

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर ही पहुंची। पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस ने वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे में घायल लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें