Haridwar NewsBig News

बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मौके पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां एक युवक मैकेनिक की दुकान पर बाइक ठीक करवा रहा था। तभी वहां पर बाइक सवार युवकों ने आकर उस पर तमंचे से फायर झोंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर

घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक हर्ष चौधरी निवासी रानीपुर अवधूत मंडल आश्रम के पास अपने दोस्तों के साथ बाइक ठीक करवाने के लिए मकैनिक के पास आया हुआ था। इसी बीच एक स्कूटी और बाइकों पर कई युवक सवार होकर पहुंचे। उनमे से एक युवक बाइक से उतरा और हर्ष के पास गया।

फायर झोंक कर बदमाश फरार

बदमाश ने हर्ष के पेट में तमंचा रखा और उसे ले जाने लगा। आरोप है कि जब हर्ष आगे नहीं बढ़ा तो उसने हर्ष पर फायर झोंक दिया । जिसके बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। गनीमत रही गोली युवक को नहीं लगी। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

आरोपियों की तलाश जारी

जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें