फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड केपी सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड केपी सिंह की सहरानपुर जेल में अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज के लिए केपी सिंह को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया।
फर्जी रजिस्ट्री के मास्टरमाइंड की संदिग्ध हालत में मौत
हालांकि केपी सिंह की मौत को जेल प्रशासन सामान्य बता रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह केपी सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जेल के ही चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
केपी सिंह की मौत पर उठ रहे सवाल
केपी सिंह की अचानक मौत से कई सवाल खड़े उठ रहे हैं। इससे पहले भी फर्जी रजिस्ट्री मामले से जुड़े तीन लोगों की मौत पर पुलिस पहले ही संदेह जता चुकी है। बता दें इससे पहले भी तीन बाइंडर की बीते चार सालों में मौत हुई है।
मौत का कारण दो की शराब पीने और एक का एक्सीडेंट होना बताया गया था। पुलिस ने जब उसकी मौतों का कारण जानने को जांच की तो पता चला कि तीनों में से किसी का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।
ये था मामला
विदित है कि रायपुर स्थित टी-स्टेट की 12.5 एकड़ भूमि की फर्जी रजिस्ट्री व दस्तावेज तैयार कर करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया था। इस मामले में अब तक 17 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमे से केपी सिंह भी एक था।