Haridwar NewsBig News

कांग्रेस ने निकाली किसान सम्मान यात्रा, कहा भाजपा की नीतियों से ऊब चुके हैं किसान

कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर नारसन से रुड़की तक किसान सम्मान रैली का आयोजन किया। पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में किसान सम्मान ट्रैक्टर रैली निकली गई। रैली में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य के साथ सैकड़ों कांग्रेसी नेता और किसान शामिल रहे।

haridwar

कांग्रेस ने निकाली किसान सम्मान रैली

कांग्रेस ने किसान के साथ मिलकर गुरुवार को किसान सम्मान रैली का आयोजन किया। कांग्रेस गन्ने का खरीद मूल्य घोषित करने और उसे कम से कम सवा चार सौ रुपए क्विंटल घोषित करने की मांग, किसानों के सभी तरह के फसली ऋण को माफ करने और नई फसल तक किसानों के बिजली के बिल माफ करने की मांग को लेकर रैली निकाली।

भाजपा सरकार में हो रहा किसानों का अनादर : आर्य

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अब किसान भाजपा की नीतियों से ऊब चुका है। जिस वजह से सरकार बदलने के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं रैली में मौजूद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि देश का किसान अन्नदाता है। लेकिन भाजपा सरकार ने उनका अनादर किया है। इसी बात को लेकर अब किसान इस झूठी सरकार से तंग आकर 2024 में पूरे देश से सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता है

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें