Big NewsHaldwani NewsNainital News

देवर को बचाने के लिए पहुंची महिला को युवकों ने पीटा, कपड़े भी फाड़े, तीन आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में देवर को बचाने पहुंची महिला को युवकों ने पीटा। इतना ही नहीं पहले पिटाई करने के बाद युवकों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

देवर को बचाने के लिए पहुंची महिला को युवकों ने पीटा

हल्द्वानी में एक महिला के देवर और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। युवक महिला के देवर की पिटाई करने लगे। ये देख महिला देवर को बचाने के लिए गई तो युवकों ने महिला को भी पीट दिया। आरोप है कि युवकों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को महिला का देवर टैंपो ले जा रहा था। तभी टक्कर लगने से जुनैद की बाइक गिर गई।

जिस से नाराज होकर जुनैद ने अपने साथी नबी अहमद, मो. जावेद, फिरासत अली, मो. आफताब और फाजिल के साथ मिलकर महिला के देवर की पिटाई कर दी। जब वो बीच-बचाव के लिए पहुंची तो उन्होंने महिला की भी पिटाई कर दी और उसके कपड़े भी फाड़े।

पुलिस मामले की कर रही जांच

तहरीर के बाद पुलिस ने आसपास के सभी सीसीटीवी खंगाले। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जवाहर नगर निवासी जावेद, फौजिल और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच एसआई निधि शर्मा को सौंप दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें