Big NewsHaridwar News

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, शव देखते ही त्याग दिए प्राण

रुड़की के झबरेड़ा से हृदय विदारक खबर सामने आई है। बेटे की बुखार से संदिग्ध मौत की खबर सुनते ही मां ने अपने प्राण भी त्याग दिए। मां बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

संदिग्ध बुखार से जूझ रहे बेटे की मौत

जानकारी के अनुसार कोशनी देवी (70) पत्नी नोम्मा सिंह निवासी सैदाबाद गांव ने जैसे ही संदिग्ध बुखार से जूझ रहे बेटे संदीप कुमार (34) की मौत की खबर सुनी तो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। कुछ ही देर में मां ने भी अपने प्राण त्याग दिए।

बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई मां

बताया जा रहा है संदीप पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। संदीप की हालत खराब देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदीप की उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। संदीप के स्वजनों ने उसके मौत की खबर उसकी मां को नहीं दी।

शव देखते ही त्याग दिए अपने प्राण

बीते बुधवार को जब बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लाए तो मां को बेटे की मौत की जानकारी मिली।कोशनी देवी अपने बेटे के मौत की खबर बर्दाश्त नहीं कर पाई। कुछ ही देर में बूढ़ी मां ने भी अपने प्राण त्याग दिए। परिवार में मां और बेटे की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें