Big NewsUttarakhand

दुबई दौरे पर CM DHAMI, अबू धाबी में हिंदू मंदिर में ईंटे रखकर की कारसेवा

सीएम पुष्कर सिंह धामी इन दिनों अपने दुबई दौरे पर हैं। बुधवार को सीएम धामी अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर को देखने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने ईंटे रखकर कारसेवा की।

दुबई में निर्माणाधीन हिंदू मंदिर को देखने पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने यूएई दौरे पर हैं। इस दौरान सीएम धामी धवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर को देखने के लिए पहुंचे। जहां पर उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर में ईंटे रखकर कारसेवा की। सीएम धामी ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है।

पीएम मोदी की प्रेरणा से हो रहा मन्दिर निर्माण का कार्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूएई में हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर का निर्माण का चल रहा ये कार्य हमारे लिए गौरव का क्षण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा इस मन्दिर का निर्माण कार्य हो रहा है। भारत को विश्व के अन्दर उनके नेतृत्व में मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें