Big NewsHaldwani NewsNainital News

बेटी की शादी से ठीक पहले सड़क हादसे में मां की गई जान, 21 दिन बाद होनी थी शादी

नैनीताल में बेटी की शादी से पहले मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बेटी की शादी से ठीक 21 दिन पहले मां की मौत से बेटी वैष्णवी की आंखों में आंसू नहीं रूक रहे हैं।

बेटी की शादी से पहले ही सड़क हादसे में मां की गई जान

नैनीताल सड़क हादसे में उमा दत्त की मौत हो गई। उमा की बेटी की 21 दिन बाद ही शादी होनी थी। शादी से ठीक पहले मां की मौत से बेटी पूरी तरह टूट चुकी है। बता दें कि उमा दत्त बेटी बचाओ का संदेश देकर अपना काम करती थी। उनके पति की 22 वर्ष पहले कैंसर से निधन हो गया था। जिसके बाद से वो नगर पालिका में दाई का काम करती थीं।

तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मार हुआ फरार

मिली जानकारी के मुताबिक उमा दत्त को तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार के इकलौते सहारे के छिन जाने से बेटी और बेटे का रो-रो कर बुरा हाल है।

घर में चल रही थी शादी की तैयारियां और अचानक छा गया मातम

मिली जानकारी के मुताबिक इन दिनों उनके घर में शादी की तैयारी चल रही थीं। घर में पुताई करने वाला आया था। लेकिन शादी की तैयारियों के बीच ही उनकी मौत हो गई। उनकी बेटी वैष्णवी ने आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें