Big NewsUdham Singh Nagar News

असम के सीएम के खिलाफ यूएस नगर में मुकदमा, 18 नवंबर तक देना है जवाब

असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में मुकदमा दर्ज किया गया है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी मामले में कोर्ट ने उनसे 18 को नवंबर तक जवाब मांगा है।

असम के सीएम को 18 नवंबर तक देना है जवाब

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी मामले में बीते दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में उधम सिंह नगर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की न्यायालय, रुद्रपुर में की कोर्ट में डा गणेश उपाध्याय के बयान दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री से 18 नवंबर तक जवाब मांगा है।

किच्छा जनसभा में राहुल गांधी पर की थी टिप्पणी

आपको बता दें कि उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा उत्तराखंड आए थे। जहां चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने किच्छा में हुई जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी। जिसके खिलाफ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

आप कौन सा पिता के बेटे है, हमने प्रूफ मांगा क्या ?

हिमता बिसवा सरमा ने अपने संबोधन में राहुल गांधी का नाम लेकर कहा था कि आप कौन सा पिता के बेटे है, हमने प्रूफ मांगा क्या ? जिसे कांग्रेसियों द्वारा राहुल गांधी की माता एवं सांसद सोनिया गांधी के चरित्र के प्रति लांछन लगाने वाला कहा गया। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने कहा कि समाज के सभ्य लोगों की भावनाएं आहत हुई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें