HighlightBig NewsHaridwar News

गंगनहर में बहा रुड़की बीईजी का जवान, नहीं लग सका कोई सुराग

रविवार की शाम गंगनहर में नहाते वक्त एक जवान बह गया। जिसके बाद से जवान लापता है। पुलिस और बीईजी के जवानों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन जवान का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

गंगनहर में बहा रुड़की बीईजी का जवान

रविवार की शाम अपने दोस्तों के साथ रुड़की बीईजी में तैनात एक जवान गंगनहर में नहा रहा था। नहाते वक्त वो गंगनहर में लापता हो गया। जवान को ढूंढने की काफी कोशिशें की जा रही हैं। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

रुड़की बाजार में खरीदारी करने आया था जवान

मिली जानकारी के मुताबिक शाम को बीईजी में तैनात राइफलमैन शिवांशु गौड़ अपने दो साथियों के साथ रुड़की बाजार में खरीदारी करने के लिए आए थे। खरीदरादी के बाद वो मेहवड़ पुल के पास गंगनहर के घाट पर नहाने लगे। नहाते वक्त वो पानी के तेज बहाव में बह गए। थोड़ा दूर जाकर वो लापता हो गए।

लगातार चलाया जा रहा है सर्च अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही कलियर पुलिस और बीईजी की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद सर्च अभियान चलाकर जवान की तलाश की गई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सोमवार को भी टीम द्वारा गंगनहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें