Big NewsRudraprayag News

तुंगनाथ मंदिर के शीर्ष पर विराजमान हुई नई छतरी, दानीदाता के सहयोग से किया निर्माण

तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर में छतरी के जीर्णोद्धार का काम सोमवार को बर्फबारी के दौरान कलश लगाने के साथ ही पूरा हो चुका है।

तुंगनाथ मंदिर पर लगाया कलश

बीकेटीसी (बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) व दानीदाता के सहयोग से देवदार की लकड़ी से बनी नई छतरी मंदिर के शीर्ष पर लगाई गई है।

दानीदाता के सहयोग से किया निर्माण

दिल्ली के दानीदाता संजीव सिंघल के सहयोग से 13 लाख 65 हजार की लागत से नई छतरी का निर्माण किया गया है। कई सालों से तुंगनाथ मंदिर के शिखर पर स्थित छतरी के जीर्णोद्धार की मांग की जा रही थी।

भगवान आशुतोष के बाहु भाग की होती है पूजा

गौरतलब है कि पंचकेदार में तृतीय तुंगनाथ मंदिर को विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित शिवालय माना जाता है। यहां भगवान आशुतोष के बाहु भाग की पूजा होती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें