Big NewsNainital

भवाली-अल्मोड़ा एनएच आज से रोज हर एक घंटे बाद रहेगा बंद, इस वजह से लिया गया फैसला

सोमवार से भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग गरमपानी में हर रोज एक घंटे के लिए बंद रहेगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए के लिए एनएच विभाग द्वारा यहां पर काम कराया जा रहा है।

यातायात एक घंटे बंद तो एक घंटे रहेगा चालू

भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग गरमपानी में हर रोज एक घंटे बाद सड़क एक घंटे के लिए बंद रहेगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि हाइवे पर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा सके। बता दें कि सोमवार से हर रोज सुबह आठ बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक के पहाड़ी का कटान किया जाएगा। एक घंटा काम होने के बाद एक घंटा यातायात बंद रखा जाएगा ताकि सड़क पर आया मलबा किनारे लगाया जा सके।

सुबह आठ से पांच बजे तक जारी रहेगा काम

बता दें कि भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए सोमवार से रोज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक ये काम किया जाएगा। जिस वजह से दिन में हर एक घंटे बाद यातायात को रोक दिया जाएगा। साल 2021 के बाद आई आपदा के बाद से यहां पर लोगों को आवाजाही में हर दिन परेशानी होती है।

रात में यातायात पूरी तरह रहेगा चालू

जहां दिन में कुछ समय यातायात प्रभावित होगा तो वहीं रात को यातायात पूरी तरह चालू रहेगा। बता दें कि साल 2021 की आपदा के दौरान रोड का आधा हिस्सा शिप्रा नदी में बह गया था। जिस कारण तब से लेकर अब तक इस रोड पर एक ही ओर से वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। जिसके चलते आए दिन यात्रियों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की परेशानी ना हो इसलिए पहाड़ी का कटान कर सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button