Big NewsUttarakhand

दुबई पहुंचे सीएम धामी, निवेशकों से करेंगे मुलाकात

दिसंबर में होने जा रहे इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दुबई पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

दुबई पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी दुबई और अबूधाबी में निवेशकों से मुलाकात करेंगे। बता दें दुबई दौरे पर सीएम धामी के साथ शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सीएम देश के साथ ही विदेशों मे भी रोड शो करेंगे।

निवेशकों से करेंगे मुलाकात

बता दें पूर्व में सीएम धामी लंदन दौरे पर थे। वहीं सोमवार को सीएम धामी दुबई पहुंच गए हैं। 17 अक्टूबर को सीएम धामी दुबई में बड़े औद्योगिक घरानों से वन टू वन निवेश को लेकर बातचीत करेंगे।

रोड शो का भी किया जाएगा आयोजन

बातचीत के बाद शाम को दुबई में रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। जबकि 18 अक्टूबर को सीएम अबूधाबी में इसी तरह निवेशकों के साथ उत्तराखंड में निवेश को लेकर बातचीत करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें