Dehradun NewsHighlight

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सात दोपहिया वाहन बरामद, तीन शातिर गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर चोरों का गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की सात दोपहिया वाहन बरामद की गई है।

पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

जानकारी के अनुसार कोतवाली पटेलनगर इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि बीते शुक्रवार को दीपक कुमार निवासी सहारनपुर ने ट्रांसपोर्ट नगर से बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरी का खुलासा करने के लिए टीम गठित की। टीम ने दबिश देकर तीन आरोपियों को बिहार के सीतामढ़ी से गिरफ्तार किया है।

बिहार से किया तीन शातिर को गिरफ्तार

आरोपियों की पहचान मिंटू कुमार (20) पुत्र बच्चू साहनी निवासी सीतामढ़ी, रामकरण (19) पुत्र विजय साहनी निवासी सीतामढ़ी और विकास कुमार (19) पुत्र पुकार साहनी निवासी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी की सात बाइक बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं।

आरोपियों से सात बाइक बरामद

नशे की लत के चलते उन्होंने अलग-अलग जगहों से छह अन्य दोपहिया वाहन चोरी किए हैं। उनकी निशानदेही पर तीन बाइक व तीन स्कूटी सहित छह दोपहिया वाहन बरामद किए गए। आरोपी ने एक बाइक और मोबाइल फोन पंडितवारी‌ से चुराई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें