HighlightBig NewsChampawat News

हरीश धामी के बाद अब इस कांग्रेसी विधायक ने की पीएम की तारीफ, कह दिया ये

पीएम मोदी 12 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए थे। जहां पर उन्होंने पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले का भ्रमण किया था। इस दौरे के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी की तारीफ की थी। इसके बाद लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी ने उनकी तारीफ की है।

लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशहाल सिंह ने की पीएम की तारीफ

कांग्रेस विधायक हरीश धामी के पीएम मोदी की तारीफ करने के बाद एक और कांग्रेस विधायक ने पीएम मोदी की तारीफ की है। लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशहाल सिंह अधिकारी ने पीएम मोदी की तारीफ कर उनका लोहाघाट विधान सभा क्षेत्र के तहत मायावती आश्रम का जिक्र अपने भाषण में करने को लेकर आभार जताया है।

इस से पहले हरीश धामी भी कर चुके हैं पीएम की तारीफ

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के विधायक प्रधानमंत्री की तारीफ कर रहे हैं। इस से पहले भी कांग्रेस विधायक हरीश धामी प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ भी कर चुके हैं। जबकि कांग्रेस पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे को असफल करार दे रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें