Pithoragarh NewsBig News

आदि कैलाश में हुई बर्फबारी, हिमपात होने से बढ़ी ठंड, वीडियो में देखें सुंदर नजारा

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। वहीं पिथौरागढ़ के ज्योलिकांग और आदि कैलाश में बर्फबारी हो रही है। हिमपात होने से ठंड बढ़ गई है।

आदि कैलाश में हुई बर्फबारी

सोमवार को पिथौरागढ़ के उच्च हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी तो निचले हिस्सों में बारिश हो रही है। ज्योलिकांग और आदि कैलाश में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद ज्योलिकांग और आदि कैलाश का सुंदर नजारा देखते ही बन रहा है।

अगर मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो काफी बर्फ जम सकती है। हिमपात होने के बाद से ग्रामीण अपने-अपने घरों में कैद हो गए है।

केदारनाथ धाम में बढ़ी ठंड

वहीं इससे पहले केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी के दौरान भी श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़े दिखे। कई श्रद्धालु बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए नजर आए तो कई श्रद्धालु बर्फबारी होने के चलते अलाव सेकने को मजबूर हो गए। बर्फबारी होने से केदारनाथ धाम में भी ठंड बढ़ गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें