National

दुनिया के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती अब भारत के इस राज्य मे होगी शुरु, जानें यहां

दुनिया के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती अब उत्तराखंड में शुरू होने जा रही है। कोलकाता की शबनम नर्सरी ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है।

शबनम नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध पौधे

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता की शबनम नर्सरी ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध हैं।

इन पौधों को चाहिए इस तरह की देखरेख

किसान में लगाए गए स्टाल में मौजूद नर्सरी मालिक आयन मंडल ने बताया कि नेपाल, भूटान बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था। उन्होंने 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किया है। इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है। इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बेहद मुफीद मानी जाती है। इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है लेकिन पानी का जमाव नुकसानदेह होता है।

1000 से लेकर 600 रूपये तक पौधे उपलब्ध

बता दें कि मेले में एक हजार रूपये प्रति पौधा बिक्री कर रहे हैं। यदि कोई बागवान इस बादाम की व्यावसायिक खेती करना चाहता है, तो बुकिंग कराने पर वह 600 रूपये प्रति पौधा भी उपलब्ध करवा सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें