Haridwar NewsHighlight

तेज रफ्तार कार ने मारी चार वाहनों को टक्कर, छह लोग घायल, भीड़ ने चालक की कर दी धुनाई

हरिद्वार-सहानरपुर हाईवे पर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार सवार ने एक-एक कर चार वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच सड़क पर कार सवार दो युवकों की जमकर धुनाई कर दी।

तेज रफ्तार कार ने मारी चार वाहनों को टक्कर

घटना बीते शनिवार शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कार रूड़की से भगवानपुर की ओर जा रही थी। तभी कार ने टेंपों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेंपों कार में फंस गया और उसकी चपेट में आने से एक स्कूटी सवार महिला और बच्चा भी घायल हो गए। कुछ दूरी पर जाकर कार सवार लोगों ने कार में फंसे टेंपो को अलग किया और फिर से कार दौड़ने लगे।

भीड़ ने की युवकों की जमकर धुनाई

हड़बड़ी मे चालक ने रामनगर कोर्ट चौराहे के पास एक रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसकी चपेट में दो अन्य वाहन भी आ गए। इसके बाद रामपुर चुंगी पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को भी टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। इसी बीच मौके पर पहुंची लोगों की भीड़ ने कार को रोककर उसमें बैठे दोनों युवकों की जमकर धुनाई कर दी।

पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद भीड़ ने दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। अभी मामले में किसी की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें