Big NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम पहुंचे एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, भगवान बदरी विशाल का लिया आशीर्वाद

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शनिवार को अपने परिवार के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए।

बदरीनाथ धाम पहुंचे एयर चीफ मार्शल

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने एयर चीफ मार्शल का स्वागत किया। प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को प्रसाद भेंट किया।

शुक्रवार को पहुंचे थे नृसिंह मंदिर

बता दें इससे पहले शुक्रवार को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी जोशीमठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें