Haridwar NewsHighlight

पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच मारपीट, गाड़ी के नंबर को लेकर हुआ विवाद

हरिद्वार में बाहदराबाद टोल प्लाजा पर यूपी पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच गाड़ी के नंबर को लेकर झड़प हो गई। आरोप है कि टोलकर्मियों ने पुलिसकर्मी के बेटे को धक्का देकर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस के सिपाही और टोलकर्मियों के बीच मारपीट

घटना गुरुवार रात की है। जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस के सिपाही वीर सिंह अपने परिवार के साथ बहादराबाद टोल प्लाजा से वापस अपने घर मेरठ लौट रहे थे।

पुलिसकर्मी ने टोलकर्मियों को अपना परिचय पत्र दिखाया। इसके बाद भी टोलकर्मियों ने टोल टैक्स देने के बाद ही गाड़ी पास करने की बात कही।

गाड़ी के नंबर को लेकर हुआ विवाद

टोलकर्मियों के कहने पर पुलिसकर्मी ने दो सौ रुपए की रसीद कटवा ली। जब कुछ दूर तक पुलिसकर्मी निकल गया तो आगे जाकर उसने देखा कि गाड़ी का नंबर रसीद पर गलत था।

तीन टोलकर्मियों को हिरासत में लिया

मामले को लेकर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि प्रकरण में तीन टोलकर्मियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें