Big NewsJoshimath News In HindiUttarakhand Chamoli News
जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल, सपरिवार किए नृसिंह मंदिर के दर्शन

शुक्रवार को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी चमोली जिले के जोशीमठ पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके परिवार के साथ ही वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जोशीमठ पहुंचे एयर चीफ मार्शल
एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी शुक्रवार को सपरिवार जोशीमठ पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक यहां पर उन्होंने नृसिंह मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके साथ ही वो नृसिंह मंदिर की विशेष पूजा में भी शामिल हुए। मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी ने विशेष पूजा को संपन्न कराया।
दुर्गा मंदिर, आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी किए दर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने नृसिंह मंदिर के साथ ही दुर्गा मंदिर, तिमुंडिया वीर मंदिर और आदिगुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के भी दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विजेंद्र बिष्ट भी मौजूद रहे।