HighlightBig NewsNainital News

पाखरो रेंज घोटाला मामले में मुकदमा दर्ज, हाईकोर्ट ने दिए थे CBI जांच के आदेश

जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पाखरो रेंज घोटाले के मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते दिनों हाकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई को जांच के आदेश दिए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने डीएफओ और रेंजर के घर पर छापेमारी भी की।

पाखरो रेंज घोटाला मामले में CBI ने किया मुकदमा दर्ज

रामनगर के पाखरो रेंज में निर्माण घोटाले के मामले में सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि बीते दिनों हाईकोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के निर्देश दिए थे। मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद सीबीआई ने पूर्व डीएफओ किशनचंद के घर और देहरादून में पूर्व रेंजर बृज बिहारी शर्मा के घर पर छापा भी मारा।

छापेमारी कर दस्तावेज लिए कब्जे में

सीबीआई ने पूर्व डीएफओ किशनचंद और पूर्व रेंजर बृज बिहारी शर्मा के घर पर छापेमारी कर वहां से बहुत से दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई इस मामले में कुछ और लोगों को भी नामजद कर सकते हैं। बता दें कि बीते दिनों पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत का नाम भी इस मामले में सामने आया था।

पूर्व डीएफओ और रेंजर को विजिलेंस ने किया था गिरफ्तार

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी का निर्माण होना था। लेकिन 2019 में इसका निर्माण कार्य बिना अनुमति के ही शुरू कर दिया गया। इस मामले में अधिकारियों ने ठेकेदारों की मिलीभगत से 215 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए थे।

इस मामले में पिछले साल विजिलेंस के हल्द्वानी सेक्टर में मुकदमा दर्ज किया गया था। विजिलेंस ने इस मामले में जांच के बाद बृजबिहारी शर्मा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूर्व डीएफओ किशनचंद को भी गिरफ्तार किया गया था।

पूर्व वन मंत्री के यहां विजिलेंस ने मारा था छापा

30 अगस्त को इस मामले में विजिलेंस ने पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत के बेटे के कॉलेज में और एक पेट्रोल पंप पर भी छापा मारा था। यहां से विजिलेंस को एक सरकारी जनरेटर बरामद हुआ था। जिसके बाद हाई कोर्ट ने इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। ट

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें