Big NewsDehradun News

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, CWC ने दिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

ऋषिकेश में 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने के मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसओ ऋषिकेश को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग के पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे थे। जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की बात सामने आई थी। डॉक्टरों की टीम ने नाबालिग की हालत को नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। हायर सेंटर में चिकित्सकों के परामर्श पर पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया है।

अज्ञात युवक ने किया था दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार जनवरी में उसके साथ अज्ञात युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लेते हुए एसओ ऋषिकेश खुशीराम पांडेय को आरोपित युवक के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। अध्यक्ष ने कहा कि मामला बहुत ही संवेदनशील और चिंताजनक है।

महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिए कार्रवाई के निर्देश

किसी भी बालिका के साथ इस प्रकार की घटना होना बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले अपराधी को बिल्कुल भी बक्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस जल्द ही आरोपी को ढूंढ कर उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मामले को लेकर कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गय। पीड़िता के अनुसार घटना जनवरी की है। इसके अलावा नाबालिग फिलहाल ज्यादा जानकारी देने की स्थिति में नही है।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल को सौंपी गई है। एसओ खुशीराम पाण्डेय ने बताया कि जल्द ही बच्चे का DNA टेस्ट करा कर संदिग्धों को जांच के दायरे में रखते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें