Dehradun NewsBig News

12 साल के किशोर ने कक्षा तीन के छात्र को अश्लील वीडियो दिखाकर किया कुकर्म, मुकदमा दर्ज

कक्षा तीन के छात्र को अश्लील वीडियो दिखाकर कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता ने मामले को लेकर आरोपित किशोर के खिलाफ तहरीर दी है।

12 साल के किशोर ने कक्षा तीन के छात्र के साथ कुकर्म

पीड़ित के पिता ने रायपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका सात का साल का बीटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस का एक बच्चा उनके बेटे को चीज दिलाने के बहाने अपने घर पर ले गया और अश्लील वीडियो दिखाने लगा। इसके बाद आरोपित ने उसके साथ कुकर्म किया।

चार महीने पुरानी है घटना

जानकारी के अनुसार रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि आरोपित किशोर (12) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें ये घटना करीब चार महीने पुरानी है। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसका बेटा कक्षा तीन तथा आरोपित 7वीं कक्षा का छात्र है। आरोपित किशोर ने उनके बेटे के साथ कुकर्म कर किसी को न बताने की बात कही।

आरोपित के पिता के साथ किया था समझौता

पीड़ित के पिता ने बताया कि उन्हें और आरोपित के परिजनों को घटना की जानकारी थी। लेकिन उन्होंने समझौते कर मुकदमा दर्ज न करने का फैसला लिया। शिकायत से बचने के लिए पीड़ित के परिवार के साथ समझौते के आधार पर आरोपित किशोर को दूसरे शहर में भेज दिया गया था। लेकिन कुछ दिन पहले आरोपित किशोर अपने घर लौट आया है।

किशोर के खिलाफ केस दर्ज

आरोपित किशोर के घर लौटने की सूचना जब पीड़ित छात्र के पिता को मिली तो परिवार ने आपत्ति जताते घटना की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल रायपुर पुलिस ने आरोपित किशोर के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें