Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

पितरों के तर्पण के लिए महाराष्ट्र से बद्रीनाथ धाम आया श्रद्धालु अलकनंदा नदी में बहा, तलाश जारी

पितरों के तर्पण के लिए महाराष्ट्र से बदरीनाथ धाम पहुंचा श्रद्धालु अलकनंदा नदी में बह गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम ने श्रद्धालु की तलाश की। लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

पितरों का तर्पण देने आया श्रद्धालु नदी में बहा

घटना गुरुवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दिलीप चतुर्भुज राघनी (62) पुत्र स्व. चतुर्भुज राघनी निवासी विहाइंड विश्वास स्टेट दलाल चाल सुबह पितरों के दर्पण देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अलकनंदा नदी के घाट पर नहाने के दौरान तेज बाहव में बह गए। उनके परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

श्रद्धालु की तलाश जारी

सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल रेस्क्यू के लिए पहुंची। एसडीआरएफ की टीम ने श्रद्धालु की तालाश की लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जानकारी के मुताबिक पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया की नदी में बहे श्रद्धालु की तलाश अभी जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें