HighlightNainital News

बच्चों का ट्यूशन पढ़ाने वाला युवक निकला स्मैक तस्कर, मुकदमा दर्ज

मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने बच्चों का ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

गश्त के दौरान युवक गिरफ्तार

आरोपी की पहचान हितेश शाही (23) निवासी स्नोव्यू कंपाउंड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है पुलिस की टीम स्नोव्यू क्षेत्र पर गश्त कर रही थी। देर रात इलाके में घूम रहे हितेश की तलाशी ली तो उसके पास से डेढ़ ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर पुलिस उसे गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

नशे का आदी था आरोपी

जानकारी के अनुसार कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि हितेश हल्द्वानी और किच्छा से स्मैक मंगवाता था। स्मैक के नशे का आदी होने के साथ ही खर्चा चलाने के लिए वो स्मैक बेचा भी करता था। बता दें हितेश के पिता वन महकमे में वन क्षेत्राधिकारी के पद तैनात हैं। बताया जा रहा है हितेश खुद क्षेत्र में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें