Dehradun NewsHighlight

पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, इस वजह से दोस्त की हत्या कर लालपुल में फेंका

पुलिस ने पटेलनगर क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। आरोपी युवक मृतक के ही दोस्त हैं। आरोपियों ने पैसों को लेकर हुए विवाद के चलते मृतक के सर पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसों के विवाद के चलते की हत्या

मामला 30 सितंबर का है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक शराब पीने के दौरान मृतक के पास रखे 3000 रुपए को लेकर चारों दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद तीनों युवकों ने शराब के नशे में धुत होकर मृतक के सिर पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से बचने के लिए शव को कमरे में छिपाया

पुलिस से बचने के लिये आरोपियों ने शव तीन दिन तक कमरे के अंदर ही छिपा कर रखा हुआ था। तीन दिन बाद शव से दुर्गंध आने पर आरोपी मृतक के शव को कम्बल में लपेटकर कोतवाली क्षेत्र से एक स्कूटी चोरी कर लालपुल पर फेंक आए थे। मृतक की पहचान शिव कुमार उर्फ बबलू निवासी अमेठी हाल पता पटेलनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार

आरोपी युवक की पहचान आशीष उर्फ पप्पू (45) पुत्र मनमोहन निवासी देहरादून, ऋषभ गुप्ता निवासी आढत बाजार, शुभम उर्फ खस्ता निवासी लक्खीबाग के रूप में हुई है। बता दें आरोपी ऋषभ पहले ही स्कूटी चोरी के आरोप में और शुभम एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हो चुके हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें