National

इस कारण बेपटरी हुई नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, जानें वजह

बिहार के बक्सर में रघुनाथपुर स्टेशन पर देर रात एक ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये ट्रेन आनंद विहार से आ रही थी। आनंद विहार कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां बेपटरी हो गई।

पटरियों में खराबी हो सकती है वजह

इस ट्रेन हादसे में चार लोगों की मौत हुई है और करीब 100 लोग से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि पटरियों में खराबी हो सकती है जो नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस के डिरेल होने की वजह बन सकती है।

मृतकों को बिहार के सीएम देंगे 4-4 लाख

वहीं बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने हादसे में मरने वाले लोगों के 4-4 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें