Big NewsDehradun News

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, पार्टी से जुड़ने के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर

लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज लोगों से जुड़ने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

कांग्रेस ने पार्टी से जुड़ने के लिए जारी किया व्हाट्सएप नंबर

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज लोगों से जुड़ने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। विभाग के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी की मौजूदगी में यह व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया।

आज हमारी लड़ाई उठ गई है पॉलीटिकल पार्टी से बहुत ऊपर

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से वार्ता करते हुए सुजा गांधी का कहना है कि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सच की आवाज बने उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़े स्लोगन के साथ इस व्हाट्सएप नंबर को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़ाई पॉलीटिकल पार्टी से बहुत ऊपर उठ गई है।

ये लड़ाई सच और झूठ के बीच की हो गई है। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबरें इस नंबर के माध्यम से आएगी और कांग्रेस इस नंबर के माध्यम से लोगों तक सच पहुंचाएगी।

मंडलम होगी बूथ और ब्लाक कांग्रेस के बीच की कड़ी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस ने एक और संगठन का गठन किया है। जिसका नाम मंडलम है। जो कि बूथ और ब्लाक कांग्रेस के बीच की एक कड़ी होगी। छह से आठ बूथों पर एक मंडलम की नियुक्ति होगी। पूरे प्रदेश में 1170 मंडलम गठित होंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें