इजरायल ने गाजा पट्टी में हमास को पहुंचाया बड़ा नुकसान, बड़े आतंकी मुहम्मद अबू शामला पर किया हमला

इजरायल और फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के बीच अब आर-पार की लड़ाई शुरु हो गई है। इजरायल ने हमास के खात्मे की कसम खाई है।
इजरायल ने बीती रात जवाबी कार्रवाई में गाजा पट्टी में हमास को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। लगातार कई रॉकेटों हमला करते हुए इजरायल की वायुसेना ने हमास की सबसे खतरनाक फोर्स नुखबा एलाइट को नेस्तनाबूद कर दिया।
कई बहुमंजिला इमारतें जमीनदोंज
जानकारी मिली है कि रातों-रात इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में लगातार कई रॉकेट दागे जिससे कई बहुमंजिला इमारतें जमीनदोस हो गईं। कई मिसाइलें गाजा पट्टी के इलाकों में गिरी और चारों और मिट्टी का गुब्बार उड़ा दिया । इजरायल ने इस क्षेत्र को हमास का ऑपरेशनल कमांड सेंटर बताया है।
बड़े आतंकी मुहम्मद अबू शामला पर हमला
इजरायल ने जानकारी दी है कि यहीं से नुखबा अलाइट फोर्स उसपर हमले कर रहा था। इसके अलावा इजरायली वायुसेना के विमानों ने हमास के एक बड़े आतंकी मुहम्मद अबू शामला पर हमला किया। अबू शामला के आवास का उपयोग हमलों के लिए किया जाता था और यहीं कई गोला बारूद रखे जाते थे।