HighlightBig NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ पहुंचे पीएम मोदी, आदि-कैलाश के किए दर्शन, पार्वती कुंड में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह आदि कैलाश पहुंचे। पीएम के वहां पहुंचने पर बेस कैंप में सेना के अधिकारियों ने स्वागत किया। जिसके बाद पीएम मोदी ने पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने आदि कैलाश के दर्शन किए।

पिथौरागढ़ पहुंचे पीएम मोदी ने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना की

गुरूवार सुबह पीएम मोदी पिथौरागढ़ पहुंचे। पीएम मोदी का स्वागत सेना के अधिकारियों ने किया। जिसके बाद पीएम मोदी सड़क मार्ग से पार्वती सरोवर स्थित शिव मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी को रंगा समाज के लोगाें ने पारंपरिक परिधान रंगा व्यंथला पहनाया।

Pithoragarh

डमरू बजाकर की भगवान शिव की आराधना

पीएम मोदी को मंदिर में पुजारी ने प्रधानमंत्री को टीका लगाया। इसके बाद पीएम मोदी ने मंदिर में शंख ध्वनि के साथ पूजा अर्चना की। पीएम ने डमरू बजाकर भगवान शिव की अराधना की। इसके बाद पीएम मोदी ने व्यू प्वाइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके साथ ही पीएम मोदी ने यहां पर ध्यान भी लगाया।

Pithoragarh

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें