Big NewsNational

Train accident: नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 100 घायल

बिहार में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है। नई दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के बक्सर के रघुनाथपुर स्टेशन के करीब पटरी से उतर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। 100 के करीब यात्री घायल बताए जा रहें हैं।

छह डिब्बे पटरी से उतरे

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से कामाख्या के लिए जाती है। सात स्टेशन पार कर ये बक्सर पहुंची थी। रात लगभग पौने दस बजे के आसपास रघुनाथ पुर रेलवे स्टेशन के पास ये ट्रेन बेपटरी हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई।

चार लोगों की मौत

हादसे की खबर मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरु किया गया। मौके पर NDRF, SDRF, रेलवे का बचाव दल और स्थानीय पुलिस ने बड़े स्तर पर बचाव अभियान चलाया। देर रात तक राहत कार्य चलता रहा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 100 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अलग अलग अस्पतालों में एडमिट कराया गया। 20 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

रेल मंत्री ने जताया दुख

वहीं हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। अब ट्रैक मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही ट्रैक दुरुस्त कर लिया जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें