Udham Singh Nagar NewsHighlight

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों में मातम, पुलिस जांच में जुटी

उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

मामला बुधवार सुबह का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्तयार निवासी वार्ड नंबर 12 शास्त्रीनगर गड्ढा कॉलोनी में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है।

सुबह मुख्तयार की बेटी सानिया (16) का शव कमरे के छत पर लगी बल्ली में चुन्नी के फंदे पर लटका मिला। किशोरी के परिजनों ने आनन-फानन में फंदा काटकर लड़की को नीचे उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजनों में मातम

घटना के बाद से किशोरी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दे मृतका के पिता ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें