highlightHaridwar

हरिद्वार में सफाई व्यवस्था ठप, कर्मचारियों ने किया नगर निगम के बाहर जमकर प्रदर्शन

हरिद्वार शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था ठप है। पिछले दो दिनों से हरिद्वार में सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं उठाया है। मंगलवार को प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने नगर निगम के गेट के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।

वेतन का भुगतान न करने का लगाया आरोप

आक्रोशित कर्मचारियों ने शहर में बिना कूड़ा उठान किए वाहनों का रेला लेकर नगर निगम कार्यालय के गेट पर जाम लगा दिया। कर्मचरियों ने नगर निगम पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार महीने से संविदाकर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है।

नगर निगम पर मनमानी करने के लगाए आरोप

इसके साथ ही कर्मचारियों ने नगर निगम पर अपनी मनमानी करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों का कहना है कि 18 से 20 साल पहले से संविदा पर सफाई का काम कर रहे कर्मचारियों को नगर निगम ने निष्कासित करने के आदेश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button