Big NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी, PM MODI के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद पिथौरागढ़ पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी का मौका है कि पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं।

PM MODI के दौरे से पहले पिथौरागढ़ पहुंचे सीएम धामी

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से पहले सीएम धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने 12 अक्टूबर को होने वाली जनसभा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

इस दौरान सीएम धामी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का ये उत्तराखण्ड दौरा देवभूमि के विकास को और गति देने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य करेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें