Big NewsPauri Garhwal News

कोटद्वार में दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, इलाज के दौरान मौत

पौड़ी के कोटद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को कोटद्वार के कौड़िया इलाके के पास हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया।

ट्रक की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला

तेज रफ्तार ट्रक ने हाईवे से गुजर रही स्कूटी सवार महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक महिला के दोनों पैर के ऊपर चढ़ गया। दर्दनाक हादसे में महिला के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए।

आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल लाया गया। महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेफर करने के दौरान महिला की मौत हो गई।

ट्रक चालक मौके से फरार

महिला की पहचान सीमा पत्नी अनुसूया निवासी शिवराजपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें