Dehradun NewsBig News

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छापेमारी के दौरान महिला समेत चार दलाल गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पुलिस के साथ मिलकर देहरादून के रिहायशी इलाके के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान मौके से देह व्यापार चलाने के आरोप में महिला समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एएचटीयू यूनिट के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी को सूचना मिली थी कि सत्य विहार कॉलोनी वसंत विहार में कुछ संदिग्ध गतिविधियां होती हैं। वहां अक्सर लोगों का आना जाना लगा रहता है। सूचना पर टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छापेमारी की।

दो युवतियों का किया रेस्क्यू

छापेमारी के दौरान मौके से देह व्यापार चलाने के आरोप में महिला समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मौके से दो महिलाओं का भी रेस्क्यू किया गया है। बताया जा रहा है इन महिलाओं को विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से बुक कर लोगों के पास भेजा जाता था।

वेबसाइट के माध्यम से की जाती थी बुकिंग

एसएसपी ने बताया टीम जब घटनास्तल पर पहुंची तो मौके पर मौजूद कुछ युवक मोबाइल फोन से देह व्यापार संबंधी बात कर रहे थे। टीम ने उनके फोन को कब्जे में लेकर चैट देखी गई तो उसमें देह व्यापार से सम्बंधित बात की गई थी। पूछताछ में पता चला कि महिलाओं को विभिन्न वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग कर शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजा जाता था। ये लोग स्पा सेंटर और होटल में भी लड़कियों को भेजते थे।

आरोपियों का विवरण

आरोपियों की पहचान रानी गुप्ता निवासी मंगलोलपुरी, दिल्ली, राहुल पाटिल निवासी कांवली रोड, राजू निवासी बल्लभगढ़, विजयपार्क, मोनिश निवासी मेरठ चुंगी के रूप में हुई है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें