Big NewsDehradun News

रायवाला मार्ग में हादसा : अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पुल में गिरी कार, मौके पर मची चीख पुकार

देहरादून-हरिद्वार हाईवे से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हरिद्वार से देहरादून कीतरफ आ रही कार हादसे का शिकार हो गई।

डिवाइडर से टकराकर पुल में गिरी कार

हादसा सोमवार देर रात का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हरिद्वार की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर रायवाला में वैदिक नगर के पास सुसवा नदी के पुल से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते हुए कार पुल से नीचे जा गिरी। हादसे के दौरान कार में पांच लोग सवार थे।

मौके पर मची चीख पुकार

कार के नीचे गिरते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। इस दौरान कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें